Advertisements
जमशेदपुर : बिरसानगर में व्याप्त अव्यवस्था को लेकर भाजपा बिरसानगर मंडल के द्वारा बिरसानगर थाना में प्रभार प्रभारी को ज्ञापन सौंप कर अभिलंब समस्या का समाधान करने की मांग की है। इसे लेकर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप ने क्षेत्र मे अवैध कारोबार एवं अव्यवस्था को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि पूरे बिरसानगर क्षेत्र में खास का जो नंबर 6,7,3 और उससे सटे अन्य बस्तियों में ब्राउन शुगर सहित अन्य नशे का कारोबार धरले से किया जा रहा है।
Advertisement

वही थाना के नाम पर जमीन कारोबार भी फल फूल रहे हैं इसके अलावा अवैध रूप से सड़क किनारे बालू और गिट्टी का भंडारण करने से लोगों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इन सभी समस्याओं को 15 दिनों के अंदर समाधान नहीं की जाती है तो भाजपा चरण बद्ध तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
Advertisement




