Advertisements
Advertisement

रांची: साल की शुरुआत होते ही झारखंड के झामुमो विधायक गांडेय विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉक्टर सरफराज अहमद द्वारा इस्तीफा दिए जाने की चर्चाओं की बीच राज्य की राजनीति करवटें लेने लगी है। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर ईडी की करवाई की दबिशजहां बढ़ती जा रही है। वहीं एक और राज्य के झामुमो के विधायक द्वारा इस्तीफा दिए जाने की चर्चा से पूरे राज्य में राजनीतिक हलचल पैदा हो गई है। कुछ दिनों पूर्व भी एनसीपी के विधायक कमलेश सिंह द्वारा इस्तीफा दिए गए हैं।नए साल की शुरुआत में ही झामुमो के विधायक की इस्तीफा और ईडी के बढ़ते दबीश से झारखंड के राजनीति में कई बदलाव के संकेत दे रहे हैं। देखना अब यह है की आने वाले वक्त में झारखंड की राजनीति किस करवट लेती है, यह तो वक्त ही बताएगा।
Advertisement



