जमशेदपुर : जमशेदपुर के जिला निबंधन कार्यालय में 2024- 25 के वित्तीय वर्ष में 1351 नव जोड़ों ने कोर्ट मैरिज किया है। सरकार की ओर से दी गई निबंध राशि के टारगेट 122 करोड़ 46 लाख के मार्फत फरवरी माह तक 84 करोड़ 48 लाख 17 हजार776 रुपए की राशि वसूली हुई है। निबंधन कार्यालय के अवर निबंधक रामकुमार मद्धेशिया के द्वारा उपलब्ध कराई गई आंकड़े के अनुसार लैंड निबंध के 4899 मामले में राजस्व प्राप्त किया गया,वही कोर्ट मैरिज और विवाह संबंधित अलग अलग रजिस्ट्रेशन दर्ज की गई है, जिसमें 2024 का जनवरी माह से लेकर 2025 के 19 मार्च तक कोर्ट मैरिज के लिए 1549 आवेदन आए थे।

जिसमें 1351 नव जोड़ों का कोर्ट मैरिज कराया गया, वहीं विवाहित जोड़ों का रजिस्ट्रेशन के लिए 1631 आवेदन आए थे जिसमें 1458 रजिस्ट्रेशन दर्ज की गई यह आंकड़ा यह भी दर्शाता है कि कोर्ट मैरेज और उसके रजिस्ट्रेशन के प्रति लोगों का रुझान काफी बड़ा है साथ ही विभाग के राजस्व में भी बढ़ोतरी हुई है जो विभाग के लिए काफी सुखद है।




