Saraikela (संजीव मेहता) : झारखंड में पिछले दस साल में सिंगल विंडों क्लीयरेंस के लिए दो लाख 33 हजार 604 आवेदन आए. इसमें से दो लाख दो हजार 88 आवेदन स्वीकृत किए गए. इस साल यानि 2025 में अब तक 23,664 आवेदनों को स्वीकृति मिली. फिलहाल क्लीयरेंस के लिए 7,720 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं.
* सबसे अधिक श्रम विभाग ने स्वीकृति दी – इस साल सिंगल विंडो क्लीयरेंस के लिए सबसे अधिक श्रम विभाग ने 11,945 आवेदनों को स्वीकृति दी. उद्योग विभाग ने एक, फायर सर्विस ने 2022, कॉमर्शियल टैक्स ने 1814, जियाडा ने चार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 2814, बिजली वितरण निगम में 520, भू राजस्व ने दो, नगर विकास विभाग ने 18, ऊर्जा विभाग(इलेक्ट्रिक इंस्पेक्शन) ने 2058, कृषि पशुपालन विभाग ने 2346 और पथ विभाग ने 9 आवेदनों को स्वीकृति दी.
* किस साल कितने आवेदनो को मिली स्वीकृति-
वर्ष – स्वीकृत आवेदनों की संख्या
2025 – 23,664
2024 – 35,344
2023 – 37,140
2022 – 30,893
2021 – 32,685
2020 – 18,261
2019 – 15,077
2018 – 7,844
2017 – 1,154
2016 – 36
* किस साल कितने आवेदन रिजेक्ट हुए-
वर्ष – रिजेक्ट आवेदनों की संख्या
2025 – 775
2024 – 2431
2023 – 3669
2022 – 3372
2021 – 3496
2020 – 2967
2019 – 2831
2018 – 1796
2017 – 347
2016 – 23

* 2025 में कितने आवेदन किस विभाग व संस्थान ने रिजेक्ट किए-
फायर सर्विस- 387
कॉमर्शियल टैक्स- 25
श्रम विभाग- 202
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड-05
बिजली वितरण निगम- 122
नगर विकास-02
कृषि पशुपालन- 32
* पिछले दस साल में किस विभाग व संस्था ने कितने आवेदन रिजेक्ट किए-
फायर सर्विस- 4589
कॉमर्शियल टैक्स- 627
श्रम विभाग-7353
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड-7006
जियाडा-01
बिजली वितरण निगम- 1611
भू राजस्व- 11
जल संसाधन- 09
नगर विकास-35
ऊर्जा विभाग(इलेक्ट्रिक इंस्पेक्शन)- 12
कृषि पशुपालन विभाग- 400
खाद्य आपूर्ति- 27
रांची नगर निगम- 07
स्वास्थ्य-02
जुस्को- 06
गृह विभाग- 01
झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड- 09





