Saraikela (संजीव मेहता) : झारखंड में तकरीबन ढाई बर्षों से लंबित निकाय चुनाव को जल्द कराने की मांग को लेकर भाजपा नेताओं ने बुधवार को नगर निगम कार्यालय पर एकदिवसीय प्रदर्शन सह घेराव किया. जिसमें भाजपाई एस टाइप चौक से सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए ननि कार्यालय तक पहुंचे और घेराव किया.

इसमें पूर्व सांसद गीता कोड़ा, पूर्व मेयर विनोद श्रीवास्तव, डिप्टी मेयर बॉबी सिंह समेत सैंकड़ों निगम क्षेत्र के भाजपाई नेता शामिल रहे. घेराव के दौरान भाजपा नेताओं ने सरकार से राज्य में लंबित निकाय चुनाव को यथा शीघ्र दलगत आधारित और ईवीएम से चुनाव कराने की मांग की, साथ ही प्रशासक को मांग से आधारित एक ज्ञापन भी सौंपा. बता दें कि निकाय चुनाव शीघ्र कराने की मांग को लेकर आज राज्यभर के निकायों पर भाजपा प्रदर्शन करते हुए सरकार के नाम ज्ञापन सौंप रही है. यह भाजपा प्रदेश कमेटी के निर्देश पर किया गया है.




