Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा क्षेत्र के डीबीएमएस स्कूल के समीप दुकानदार और ग्राहक के बीच कहासुनी और मारपीट में
बीच-बचाव करने गए युवक पर अज्ञात हमलावरों ने चापड़ से हमला कर दिया. हमले में घायल युवक फुरकान मानगो के जवाहर नगर का रहने वाला है, वह भुवनेश्वर में डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहा था और छुट्टियों में घर आया हुआ था.
Advertisement

बताया जाता है कि घटना के समय फुरकान अपने साथियों के वहां खड़ा था,इसी बीच कुछ युवक आए और बुजुर्ग दुकानदार के साथ मारपीट करने लगे यह देख फुरकान अपने साथियों के साथ बीच बचाव करने लगा,यह देख मारपीट कर रहे युवकों में से एक युवक ने चापड़ से फुरकान पर हमला कर दिया हो हल्ला होने पर सभी आरोपी वहां से फरार हो गए,वहीं घायल फुरकान को गंभीर हालत में साथियों ने TMH में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
Advertisement




