Advertisements
जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के गदड़ा स्थित ड्राइवर कॉलोनी में राम किशुन प्रसाद के घर में बड़ी चोरी की वारदात हुई है। पीड़ित परिवार लगभग दो महीने पहले अपने पैतृक गांव गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने उनके घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
Advertisement

राम किशुन प्रसाद के भतीजे मुकेश के अनुसार, चोरों ने घर से लगभग पंद्रह लाख रुपये मूल्य के जेवरात और एक लाख नब्बे हजार रुपये नकद और बिक्री के रखे लगभग एक लाख मूल्य के कीमती साड़िया चोरी कर लिए गए। उन्होंने इस चोरी के पीछे परिचित रामचंद्र सिंह, सुशीला देवी, सुष्मिता कुमारी, गोपाल सिंह, सुभीक ठाकुर, करण मंडल, राकेश ठाकुर समेत कई अज्ञात लोगों की संलिप्तता की आशंका जताई है। जिनके खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।
Advertisement




