सरायकेला / (संजीव मेहता) : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने अभी से ही गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी में जुट गया है. जानकारी देते हुए जमशेदपुर सर्किल के अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि गर्मी में गोविंदपुर और उलियान फीडर में ज्यादा लोड भार को देखते हुए दोनों फ़ीडरों में लगे 5 एमवीए के ट्रांसफार्मर को बदलकर वहां 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है. जबकि घाटशिला सब स्टेशन में भी गर्मी के लोड भार को देखते हुए वहां अतिरिक्त 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है।

जिससे इन क्षेत्रों में गर्मी में बढ़ने वाले लोड को देखते हुए वहां सिस्टम को दुरुस्त किया जा रहा है. इसके अलावा सभी जगहों पर प्रत्येक 10 किलोमीटर की लंबी लाइन में स्विच लगाया जा रहा है ताकि लाइन में गड़बड़ी आने पर समूचे फीडर या सब स्टेशन की लाइन को बंद करने की नौबत नहीं आये और संबंधित क्षेत्र को छोड़ बाकी क्षेत्रों में लाइन निर्बाध रूप से चालू रखी जा सके।




