जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस ईस्टप्लांट बस्ती में नौ कुंडलियों श्रीनारायण लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान 29 मार्च से 5 अप्रैल तक चलेगा। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु प्रतिदिन यज्ञ में भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। महायज्ञ के मुख्य आकर्षण में बनारस से पधारे तपोमूर्ति त्रिदंडी स्वामी महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा और राम कथा का प्रवचन होगा। स्वामी जी भक्तों को धर्म, भक्ति और आध्यात्मिक जीवन के महत्व पर मार्गदर्शन देंगे।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन, आरती और प्रसाद वितरण भी होगा। महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। भक्तों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजन समिति ने लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस धार्मिक आयोजन में भाग लें और पुण्य लाभ अर्जित करें। महायज्ञ के माध्यम से समाज में शांति, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का उद्देश्य है।




