जमशेदपुर : जमशेदपुर बनी पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म लॉकडाउन के मया छत्तीसगढ़ में धमाल मचाने के बाद जमशेदपुर में भी हाउसफुल जाने की खुशी में फिल्म के हीरो शिवा साहू छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर गोलमुरी आकाशदीप प्लाजा में लगे फिल्म को देखने पहुंचे। इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रोड्यूसर डॉक्टर के देवांगन, को प्रोड्यूसर डॉक्टर प्रतिमा देवांगन, फिल्म की हीरोइन स्नेहा देवांगन के अलावा फिल्म के अन्य आर्टिस्ट भी मौजूद थे।

फिल्म देखने पहुंचे दर्शक भी जब साक्षात हीरो को देखे तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था और सभी उनके साथ सेल्फी लेने में जुट गए,वहीं फिल्म के हीरो शिवा ने कहा कि उनका पहली बार जमशेदपुर आना हुआ है , जब यहां के लोगों का प्यार देखा तो यकीन ही नहीं हो रहा है कि छत्तीसगढ़ के अलावा जमशेदपुर में भी उनके इतने चहते हैं साथ ही फिल्म के सातों दिन हाउस फुल जाने से वे काफी खुश देखे। उन्होंने कहा कि पहली बार नई हीरोइन को लेकर काम करने में उन्हें एहसास ही नहीं हुआ कि हीरोइन पहली बार काम कर रही है। जमशेदपुर में एक से एक मनोरम स्थल है जहां शूटिंग कर उन्हें काफी सुखद एहसास हुआ है। उन्हें मौका मिला तो उनकी अगली फिल्म की शूटिंग में भी जमशेदपुर में ही करेंगे, साथ ही उन्होंने यह भी इच्छा जाहिर किया की बॉलीवुड में मौका मिला तो वह सहर्ष स्वीकार कर और बेहतर अभिनय कर दिखाएंगे।




