Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर अक्षेश ने सोमवार के शाम साकची में नो पार्किंग और स्वच्छता को लेकर अभियान चलाया,इस क्रम में साकची जुबली पार्क गेट के समीप लगने वाले ठेला खामोचे वालो से दुकान सामने साफ सफाई,डस्टबिन रखने और वाहनों को खड़ी नहीं करने देने के साथ टेबल कुर्सी नहीं लगाने की चेतावनी दी गई। इस दौरान घरेलू गैस सिलेंडर के इस्तेमाल करने पर दुकानदारों से ऑन द स्पॉट फाइन काटा गया।
Advertisement

इस अभियान को लेकर सिटी मैनेजर पुंज पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा इसलिए शहरवासियों से आग्रह है कि अपनी वाहन पार्किंग स्थल पर ही लगाए ताकि सड़क जाम की स्थिति ना बने अन्यथा कानून स्वरूप कार्रवाई करते हुए दंड शुल्क वसूला जाएगा। इस अभियान के दौरान सड़क किनारे लगे होर्डिंग बोर्ड को भी हटाया गया।
Advertisement




