रांची : कोयनारा गांव से एक बड़ी खबर सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि गांव में जमीन विवाद के मामले में गई पुलिस टीम पर पड़हा लोगों ने हमला कर दिया उग्र लोगों ने थाना प्रभारी के साथ बुरी तरीके से मारपीट की और डंडों से पीटा। जब थाना प्रभारी जमीन पर गिर गए तो कुछ युवकों ने तलवार से भी मारने की कोशिश की।

इस घटना में थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव और दो जवान लालू उरांव और पुनई लोहार घायल है। वहीं पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाई में गोली चलानी शुरू कर दिया। जिससे जातालोया कुसुम टोला निवासी 22 वर्षीय जतरू मुंडा और 45 वर्षीय बिरस उरांव घायल है जतरू को दो गोलियां लगी है ,जिसमे एक गोली जांघ पर और एक पेट में लगी है। वही बिरस को हथेली पर गोली लगी है थाना प्रभारी और अन्य जवानो को रांची के राज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीआईजी और एसएसपी चंदन सिन्हा ने यह बताया कि पूर्व नक्सली पुनई उरांव के इशारे पर यह हमला किया गया है और जल्द ही कार्यवाई की जाएगी।




