गिरिडीह : गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मंदरामों में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और लगभग आधा दर्जन लोग दोनों पक्षों से घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान 65 वर्षीय जुमन मियां के रूप में हुई है।
बताया गया कि पिछले कई वर्षों से तिलक पासवान और जुमन मियां के बीच जमीन के एक टुकड़े के लिए लगातार विवाद हो रहा था और यही विवाद खूनी झड़प में बदल गया।इस दौरान दोनों पक्षों से जमकर लाठी डंडे और ईंट पत्थर चले.

घायलों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर इलाज चल रहा है। वहीं गंभीर रूप से घायल जुमन मियां को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया, इसी दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराते हुए स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है।



