बोकारो : माराफारी थाना क्षेत्र के बांसगोड़ा में जमीन विवाद में 15- 20 लोगों ने बेटे के सामने उसकी मां अमीषा परवीन (40 )को जिंदा जलाने की कोशिश की।सदर अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार महिला 90% जल गई है।उसकी स्थिति गंभीर है।15 20 महिला पुरुषों का हुजूम बांसगोड़ा स्थित अमीषा परवीन क घर पहुंचा।उस वक्त वह नहीं थी।घर में उसके पुत्र मुजाब अली के अलावा दो अन्य बच्चे थे।लोगों ने बेटे से अपनी मां को बुलाने के लिए कहा और घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी यह देख बेटे ने मां को फोन किया, जैसे ही अमीषा पहुंची लोगों ने उसके ऊपर डीजल छिड़क कर आग लगा दी।इस दौरान मुजाब अली मां को बचाने में झुलस गया।किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया।महिला को उपचार के लिए बोकारो जनरल अस्पताल भेजा गया।थाना प्रभारी आशीष खाखा ने बताया कि घायल महिला के पुत्र मुजाब ने घर की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। नाना नानी व मोहल्ले के करमा मांझी समेत अन्य 20 लोगों ने उसकी मां पर हमला किया।जमीन और घर कई साल से अमीषा की माँ जबीन बीवी ने आंगनबाड़ी केंद्र चलाने के लिए करमा मांझी से ली थी।अभी जमीन अमीषा के अधीन है।इसी बीच करमा मांझी ने अपनी जमीन वापस करने की मांग की।अमीषा की आनाकानी से विवाद बढ़ गया।इसलिए अमीषा के माता-पिता भाई बहन व करमा मांझी के साथ अन्य लोग जबरन कमरा खाली करने पहुंचे थे और हमला कर दिया।

June 9, 2026 2: 09 am
Breaking
- किसी को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं, दोषियों पर सख्त होगी कार्रवाई : थाना प्रभारी
- उलीडीह पुलिस ने 38 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
- इसरो ने नई औद्योगिक नीति में दिखाई सहभागिता, लिखित रूप से सौंपे सुझाव।
- उपायुक्त ने किया बिरसा हरित ग्राम योजना के आम बिक्री स्टॉल का उद्घाटन, किसानों की आय वृद्धि एवं प्रत्यक्ष विपणन को मिलेगा बढ़ावा।
- गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार कर खरसावां थाना प्रभारी ने भेजा जेल।
- जमशेदपुर में दो दिवसीय कला कार्यशाला ‘शिमुल-26’ का हुआ आयोजन।
- कृष्णापुर में 10 जून को वार्षिक विशाल छऊ नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, भाग लेंगी दर्जनों नृत्य मंडली।
- बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल।




