जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा सूर्य मंदिर कमिटी के द्वारा श्रावण मास के तृतीय सोमवारी पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जलाभिषेक यात्रा का आयोजन किया गया।यह यात्रा बारीडीह बस्ती हरि मंदिर मैदान से आरंभ हुई।जहां हजारों की संख्या में भक्तगण पहुंचे और इस वर्ष कमिटी की ओर लाए गए सुल्तानगंज के जल को वहां मौजूद पंडितों ने मंत्रोचारण कर भक्तजनों को जल संकल्प कराया।इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी शामिल हुए और भक्तों के साथ पद यात्रा कर सूर्य मंदिर पहुंचे।गेरुवा वस्त्र धारण किए भक्तों का हुजूम ने पूरे यात्रा को भगवामय बना दिया।वहीं भक्तों के साथ सूर्य मंदिर पहुंचकर रघुवर दास ने भोलेनाथ को जल चढ़ाया और सुख शांति की मंगल कामना की।

इधर भक्तों की सुविधा के लिए अरघा की व्यवस्था की गई थी जिसके माध्यम से भक्त जल अर्पण कर रहे थे।इस पावन मौके पर मंदिर कमिटी के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने बताया कि सुल्तानगंज के जल को काफी शुद्ध माना जाता है जिसे टैंकर के माध्यम से भक्तों को उपलब्ध कराया गया है जिसका उद्देश्य वैसे भक्तगण जो किसी कारणवश सुल्तानगंज नहीं जा पाते है वे यहां पाकर अपनी मनोकामना को पूरी कर सके।




