जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा में स्थित विद्युत अंचल में कार्य के दौरान होमगार्ड जवान की मौत हो गई। 58 वर्षीय संजय कुमार महाकुड पिछले तीन महीने से वहां कार्य कर रहे थे, बताया जाता है कि सवेरे 3:00 बजे उनकी तबीयत बिगड़ने पर उसे घाटशिला के अनुमंडल अस्पताल ले जाएगा जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया, मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया।

मृतक मूलतः डुमरिया का रहने वाला है अकस्मात हुई मौत से पूरे गृह रक्षा वाहिनी के जवानों में शोक के लहर दौड़ गई। इधर उसके पार्थिव शरीर को जमशेदपुर के होमगार्ड परिसर में लाया गया जहां कमांडेंट हरिहर सिंह मुंडा की मौजूदगी में उन्हें अंतिम सलामी दी गई। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए डुमरिया स्थित आवास ले जाया गया। कमांडेड ने बताया कि विभाग की ओर से दाह संस्कार के लिए तत्काल 10 हजार रुपए पत्नी शोभा महाकुड को दिये गये,वही अनुकंपा पर आश्रित के एक सदस्य को विभाग में नामांकन और सहायता राशि प्रदान की जाएगी।




