जमशेदपुर : वैसे तो होनी अनहोनी की कई घटनाएं आपने सुनी और फिल्मों में देखी होगी,लेकिन जमशेदपुर के टेल्को में पिछले कुछ दिनों से साक्षात अनहोनी घटना घटित हो रही है, जहां घर के समीप खड़ी दो पहिया वाहन बिना किसी के छुए अपने आप विपरीत दिशा में पलट जा रही है। ऐसी ही एक घटना पिछले दिनों हुडको थीम पार्क के समीप के J 31 फ्लैट में घटित हुई।

यहां रहने वाले रियाज अहमद नामक व्यक्ति के साथ घटित घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, अन्यथा इस अनहोनी की जानकारी नहीं हो पाती। रियाज में बताया कि वह दोपहर में काम से लौट कर घर के बाहर अपनी बाइक खड़ी कर कमरे में चल गया था, कुछ देर बाद बाहर निकाला तो बाइक जमीन पर गिरी हुई थी, पहले तो उसने सोचा की हो सकता है किसी बच्चे की शरारत की वजह से गाड़ी गिर गई हो, फिर उसने सही स्थिति की जानकारी लेने के लिए सीसीटीवी कैमरे में देखना चाहा तो पूरी घटनाक्रम को देखा तो वह हैरत में पड़ गया, गाड़ी के समीप ना कोई था ना ही किसी प्रकार की तेज हवा चल रही थी लेकिन देखते-देखते साइड स्टैंड में लगे बाइक अपने आप उलटी दिशा में पलट गई। इस घटना को देख पूरे परिवार सहित आसपास के लोग भी सकते में आ गए, तब आस पास के लोगों ने भी जानकारी दी की अन्य लोगों के साथ भी इसी तरह की घटना घटित हो रही थी लेकिन वे लोग सोच रहे थे की किसी के द्वारा, जाने अनजाने की वजह से बाइक गिर गिर जा रही है। लेकिन सीसीटीवी में इस घटना और अनहोनी को देख लोग किसी बुरे शक्ति से ऐसी वारदात होने का कयास लगा रहे है तो कई लोग किसी और तरह की बातें कह रहे थे। इसे लेकर जब चैनल के संवादाता इस घटना की वैज्ञानिक कारण जानने का प्रयास किया और जमशेदपुर के रहने वाले विज्ञान विद्द डॉक्टर किशोर oza जो साइको एनालिस्ट और काउंसलर भी है उनसे संपर्क कर पूरी वस्तु स्थिति की जानकारी दी तो उन्होंने बताया जिस स्थान पर मकान बनाई गई है वहां की मिट्टी में नमी और स्लैग डाली गई है और उसके आसपास कंपनियां होने के कारण गुरुत्व केंद्र की वजह से ऐसी घटना होना संभव है इसके पीछे उन्होंने कारण बताया की बड़ी कंपनियां होने की वजह से अंदर कई तरह के भारी भरकम कार्य होते हैं जिससे जमीन के अंदर तरंग फैलती है और यही वजह होती है कि इस तरह की घटना घटित हो जाती है इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया की जिस स्थान पर साइड स्टैंड में वाहन खड़ी की थी वह सही तरह से खड़ी नहीं की हो और गुरुत्व केंद्र उत्पन्न होने के कारण वह उल्टी दिशा में पलट गई । बहरलाल वैज्ञानिक कारण जो भी हो लेकिन जो घटना सीसीटीवी में कैद हुई है इससे क्षेत्र में कई तरह की बातें लोगों के जुबान में है और यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।




