Saraikela (संजीव मेहता) : ईएसआईसी आदित्यपुर की आज 75वीं वर्षगांठ मनाई गई. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित एसिया के उपाध्यक्ष संतोख सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा ईएसआईसी के माध्यम से नियोक्ता एवं श्रमिकों को मिलने वाली अनेकों सुविधाओं पर प्रकाश डाला.

उन्होंने ईएसआईसी के अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए बताया कि हमें औद्योगिक क्षेत्र में अपने कारख़ानों में आप लोगों का बेहतर सहयोग मिलता है और मैं भी एसिया की और से आपको आश्वस्त करना चाहूँगा जो भी नियोक्ता अभी भी ईएसआईसी से नहीं जुड़े हैं, एसिया उनसे संपर्क करके उनसे ईएसआईसी से जुड़ने का अनुरोध करेगा. इस अवसर पर एसिया की और से मनोज गुटगुटिया, कौशल सिंघल और सुमित मेहता सहित ईएसआईसी के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे.




