
लोकसभा चुनाव किं घोषणा के साथ ही देश में अचारसहिंता लागू हो गई है जिसे लेकर जमशेदपुर में उपायुक्त अन्नय मित्तल ने प्रेसवार्ता आयोजित कर चुनाव से संबंधित जानकारियां दी जिसमे मुख्य तौर पर बताया गया की इस चुनाव में चुनाव कर्मियों और मीडिया कर्मियों के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा प्रदान की है ताकि चुनाव कार्य के कारण मतदान से वंचित ना हो वे सभी चुनाव के दिन से पूर्व ट्रेनिंग सेंटर में अपना मतदान कर सकेंगे , वही उपायुक्त ने कहा की इस वर्ष कुल 1887 मतदान केंद्र और 1134 मतदान केंद्र भवन है जिसमे कुल 18,41,646 मतदाता अपना मत देंगे इनमे से 15,677 दिव्यांग और 128 ट्रांसजेंडर है । वहीं विधिव्यवस्था को लेकर एसएसपी किशोर कौशल ने कहा की गश्ती टीम को सख्त करते हुए उसने तेजी लाई जाएगी साथ ही वारंट कुर्की और हिस्ट्रिसिटर के लंबित मामले को निस्पादन कर लिया जाएगा इसके आलवे पूरे जिले में 12 अंतर राज्य चेक नाका चिन्हित किया गया जिसे लेकर ओडिसा और बंगाल पुलिस की सहयोग से विशेष जांच एवम निगरानी रखी जायेगी जिससे चुनाव नियम का पूर्ण रूप से पालन किया जा सके।




