
सोनारी थाना अंतर्गत न्यू कपाली बस्ती के रहने वाले एक युवक लापता होने के बाद पुलिस और परिजन स्वर्णरेखा नदी के किनारे घंटो ढूंढने में लगी रही है,लेकिन कुछ भी जानकारी नही मिल पाई।लापता सन्नी के पिता पप्पू सिंह ने बताया कि बीती रात बस्ती के युवकों से सन्नी का विवाद होने के बाद देर रात कौशल सिंह ,आकाश, अमर और गोलू ने घर पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया था। इस हमले से सन्नी डरा सहमा हुआ था इसके बाद आज 11:00 बजे दिन में सनी ने दूसरे के मोबाइल से घर में नदी किनारे होने की जानकारी दी उसके बाद से उसकी कोई जानकारी नहीं मिला। इसे लेकर पिता पप्पू ने बताया कि किसी ने फोन करके जानकारी दी। की सन्नी को दो युवक मारकर नदी में फेंक कर फरार हो गया है।
इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने बताए गए घटनास्थल पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से ढूंढने का प्रयास की लेकिन घंटो मशकत के बाद भी सनी का कोई अता-पता नहीं मिल पाया है फिलहाल सुबह फिर से खोजबीन करने की बात कही गई है।




