
सरायकेला : बाहरी ठेकेदार को प्रभात पार्क का रख रखाव का जिम्मा सौंपने पर प्रभात पार्क विकास समिति ने आपत्ति जताई है। समिति के लोग आज प्रशासक से मिलेंगे और पार्क में घूमने के लिए कोई शुल्क नहीं लगाने की अपील करने के साथ आसपास की कई समस्याओं से उन्हें अवगत कराएंगे. सोमवार की सुबह समिति के लोगों ने बैठक कर इसकी रणनीति बनाई है। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष रामचंद्र पासवान ने की।बैठक में सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि पार्क आमलोगों के लिए बना है, इसमें प्रवेश आदि पर शुल्क लगाना जनहित के खिलाफ होगा।बता दें कि आदित्यपुर में अटल स्मृति योजना के तहत 4 पार्क बने हैं।नगर निगम इन पार्कों का खुद रख रखाव नहीं कर इसके लिए ठेकेदार बहाल कर रही है।जो शुल्क निर्धारित कर लोगों से प्रवेश शुल्क वसूलती है।जिसका उदाहरण वार्ड 22 का अटल पार्क है।जहां शुल्क की वजह से लोग घूमने तक नहीं जाते हैं।अब वही व्यवस्था वार्ड 17 में बने प्रभात पार्क में लागू हो रही है। जिसका प्रभात पार्क विकास समिति ने विरोध किया है। आज की बैठक में वार्ड में व्याप्त पेयजल संकट और बरसात के जल जमाव होने पर आक्रोश व्यक्त किया गया।साथ ही वार्ड के तीन हाईमास्ट लाइट और रोड लाइट खराब पड़े होने पर भी आक्रोश व्यक्त किया गया। समिति ने आज की बैठक में निर्णय लिया है कि प्रभात पार्क और पार्क के अंदर बने सामुदायिक भवन का देखरेख नगर निगम बाहरी ठेकेदार के बजाय समिति को सौंपे जो पार्क में निःशुल्क प्रवेश का पालन करेगा औऱ सामुदायिक भवन के रख रखाव के लिए मामूली शुल्क लोगों से वसूलेगा। समिति का मानना है कि सभी तरह के पार्क, रोड, नाली नगर के लोगों के टैक्स के पैसे से बने हैं।ऐसे में इसकी सेवा निःशुल्क होनी चाहिए. समिति के लोगों ने इस बात पर घोर आपत्ति जताई कि पार्क में घूमने वालों से ठेकेदार द्वारा राशि वसूल की जायेगी जो सरासर गलत है।
इसी तरह हर साल हाउस होल्डिंग रेंट के नाम पर दस प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा रही है वह भी गलत है।नगर निगम के इस पाँलिसी पर कॉलोनी वासियों द्वारा खेद जताया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष रामचंद्र पासवान ने बताया कि वे लोग आज प्रशासक से मिलने का समय ले चुके हैं।वे लोग प्रभात पार्क के चारों तरफ स्ट्रीट लाइट लगवाने, प्रभात पार्क के गेट के पास दो स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग के साथ रख रखाव का जिम्मा समिति को सौंपने की मांग रखेंगे। बैठक में विश्वमोहन कुमार, उमेश कुमार दुबे, जवाहर लाल सिंह, अनिल प्रसाद, प्रमोद गुप्ता, एस डी प्रसाद, एस एन प्रसाद, आर एन प्रसाद, सी एल सिंह, चंदन कपूर, रघुनाथ सिंह, शैलेंद्र कुमार, बैजनाथ पासवान, जवाहर लाल, आर पी राही, बिनोद जायसवाल, गोपाल प्रसाद, बैजनाथ पासवान, रंजीत दास, सुनिल कुमार, एच आर भट्टाचार्य आदि मौजूद रहे।





