
जमशेदपुर : जमशेदपुर में भगवान जगन्नाथ के रथ यात्रा के शुभ अवसर पर कैरेज कॉलोनी मे ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर निःशुल्क जाँच केंद्र का उद्घाटन हुआ। रेलवे एम्प्लोयी वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले उक्त जाँच केंद्र खोला गया है। जाँच केंद्र का उद्घाटन संगठन के चेयरमेन मनोज मिश्रा ने किया, उनके साथ उद्घाटन समारोह मे डाक्टर गुरूमुख सिंह, रेलवे मेकेनिकल विभाग के वरीय अभियंता अमर सिंह माझी, आर पी गुप्ता एवं जेई राहुल कुमार मुख्य थे। संगठन के चेयरमेन मनोज मिश्रा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस जाँच केंद्र मे डिजिटल रैंडम मशीन की व्यवस्था रहेगी, जिसके माध्यम से ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की निःशुल्क जाँच, हर रविवार को सुबह 9 से 11 तक कैरेज कॉलोनी स्थित संगठन के कार्यालय मे की जाएगी।आज के जाँच कार्यक्रम मे आसपास के सैकड़ों महिला पुरुषो ने भाग लिया और अपना बीपी एवं शुगर की जाँच कराई।आज डाक्टर गुरूमुख सिंह की देख रेख मे जाँच कार्यक्रम का संचालन किया गया, उन्होंने बताया इस प्रकार के जाँच केंद्र हर मोहल्ला की जरुरत है, क्युकि शुगर रोग तेजी से लोगो को अपना शिकार बना रहीं है।
कार्यक्रम मे अमर सिंह माझी एवं आर पी गुप्ता ने कहा कि भारत में लगभग 9.2 करोड़ लोग शुगर से पीड़ित हैं। ऐसा अनुमान है कि विश्व में शुगर से पीड़ित होने वाला हर पांचवां व्यक्ति भारतीय है। उन्होंने कहा कि शुगर से बचाव के लिए सजगता एवं खान पान पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है।आज के कार्यक्रम को सफल बनाने मे एस पी विश्वास, जयराम प्रजापति, राकेश कुमार सहित, ए के महतो, विकास ठाकुर, बबलू राव, शिवा, लोचन बारी सहित काफ़ी सदस्य शामिल थे।





