
जमशेदपुर : आखिर 30 वर्षों के बाद जमशेदपुर का केबुल टाऊन स्तिथ बिरला मंदिर यानी श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर का पट आज से आम जनों के लिए खुल गया है।बता दे की जमशेदपुर के केबल टाउन स्थित बिड़ला मंदिर जिसे वर्तमान में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के नाम से जाना जा रहा है।अब शहर वासियों को वर्षों बाद मंदिर दर्शन का इंतजार खत्म हो रहा है।इसकी शुरुआत 3 जून को भव्य कलश यात्रा के साथ आरंभ हुई जो 7 जुलाई तक पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम आयोजित के बाद आमजनो के लिए मंदिर का पट खोल दिया गया।मंदिर का निर्माण 30 वर्ष पूर्व आरंभ हुआ लेकिन दुर्भाग्यवश केबल कंपनी के बंद होने के साथ ही इस मंदिर का कार्य भी अधूरे में ही रोक दिया गया था।
तब से शहरवासी इस मंदिर के शुरू होने का आस लगाए बैठे हुए थे। जो अब 30 वर्ष बाद उनका सपना पूरा हुआ । इस मंदिर में श्री लक्ष्मी नारायण, मां काली, शिव परिवार, गणपति देव और बजरंगबली की प्रतिमाएं स्थापित की गई।जिनकी प्राण प्रतिष्ठा बेगूसराय के पंडित गौरीकांत ठाकुर के अलावा शहर के पंडित और पुरोहितो के मंत्रोचारण में संपन्न कराते हुए आम लोगो के लिए मंदिर का पट खोल दिया गया।





