सरायकेला (संजीव मेहता) : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में पूरे विश्व में ज्योति कलश रथ यात्रा भ्रमण कर रही है. जो माता भगवती देवी शर्मा जी के जन्म शताब्दी 2026 एवं 1926 से प्रज्वलित अखंड दीप की शताब्दी वर्ष 2026 में होने जा रही है. इसी उपलक्ष्य में शांतिकुंज हरिद्वार से शक्ति कलश लिए यह रथ यात्रा गायत्री परिवार ट्रस्ट एवं जिला समन्वयक समिति सरायकेला खरसावां के नेतृत्व में 40 दिनों तक भ्रमण करेगी.

सरायकेला जिले में रथ यात्रा भ्रमण 1 जनवरी से शुरुआत हुई है. जो चांडिल प्रखंड से होते हुए नीमडीह, कुकड़ू, ईचागढ़ प्रखंड से चार दिनों से होते हुए आदित्यपुर नगर में भ्रमण कर रही है. आज अंतिम दिन हरिओम नगर, बैंक कॉलोनी, मांझी टोला काली मंदिर, चांदनी चौक, आशियाना हनुमान मंदिर, संध्या दीप महायज्ञ एस टाइप हनुमान मंदिर में संपन्न होगा.




