सरायकेला / (संजीव मेहता) : दिंदली सार्वजनिक टूसू मेला में शनिवार को फूटबॉल मैदान में भारी भीड़ उमड़ी। मेले की खास बात यह रही कि पारंपरिक टूसू गीतों के साथ आराध्य टूसू प्रतिमा के बीच फूहड़ता और अश्लीलता से भरे झूमर डांस प्रस्तुत किए गए जिसपर हजारों की संख्या में मेला देखने पहुंचे दर्शक जमकर झूमे। इस दौरान मंच पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद प्रदीप बालमुचू, कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बुज कुमार समेत कई गणमान्य मौजूद रहे और वे भी झूमर डांस का खूब मजे लिए।

बता दें कि, दिंदली सार्वजनिक टूसू मेला का फूहड़ता और अश्लीलता परोसने का इतिहास रहा है। कई बार सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर इसको लेकर दिंदली टूसू मेले के औचित्य पर प्रश्न भी उठा है। बता दें कि टूसू झारखंडी अस्मिता से जुड़ा पवित्र त्योहार है। जिसमें यहां संस्कृति रचा बसा है।



