सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया इंग्लिश स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई में लहराया परचम । स्कूल प्रबंधन को गर्व हो रहा है कि सीबीएसई कक्षा 10 परीक्षा में इस वर्ष विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह परिणाम छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है।
निदेशक श्री सुब्रतो राय एवं उपाध्यक्ष श्रीमती रिंकू राय, एवं रीमा बनर्जी ने सभी छात्रों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों के निरंतर सहयोग की भी सराहना की।

शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राएं इस प्रकार हैं
आर्यन कुमार 88 प्रतिशत
सोनी कुमारी 86 प्रतिशत
साक्षी ध्रुव 85प्रतिशत
ज्योति महतो 83 प्रतिशत
सूरज ओझा 81 प्रतिशत
विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके उज्जवल भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हुए ईश्वर से कामना की है
गम्हरिया इंग्लिश स्कूल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।






