जमशेदपुर : 12 अगस्त को जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत गदरा में एक व्यक्ति की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को रांची से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। घटना का बारे में जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी सह सीटीएसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि 12 अगस्त को गदरा के रहने वाले लोकनाथ ठाकुर उर्फ पुक्की को पुराना विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसे लेकर राजन मिश्रा, कौशल श्रीवास्तव, सूरज नाग और मनीष मछुआ को नामजद अभियुक्त बनाया गया इसके बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक टीम घटित की गई जिनके द्वारा पूरे घटना क्रम के उद्वेदन में जुट गई इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि घटना में शामिल अपराधी रांची में शरण लिए हुए हैं।

जिसके बाद जमशेदपुर पुलिस रांची पहुंची और वहां से राजन मिश्रा और मनीष मछुआ को गिरफ्तार कर जमशेदपुर लाई जहां पूछताछ में दोनों ने हत्या करने के बाद को स्वीकार की इसके बाद उनके निशानदेही पर हत्या प्रयुक्त हथियार भी पुलिस ने बरामद की वहीं अन्य दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का प्रयास में पुलिस छापामारी कर रही है।




