
जमशेदपुर: परसुडीह के हलुदबनी में भाड़ेदार ने ही मकान मालिक के घर में चोरी की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है।घटना मंगलवार के शाम की है। मकानमालिक संटू मुखर्जी की पत्नी और बेटी शाम में बाजार गए हुए थे।जिसके बाद घर में रह रहे किराएदार के बेटों और उसके साथियों ने मिलकर संटू मुखर्जी के घर में मोबाइल एवं अलमारी में रखे जेवरात की चोरी कर ली। घटना को अंजाम देने के बाद सभी परिवार सहित फरार हो गए। रात में बाजार सेलौटने के बाद घर पहुंचे तो दरवाजा का ताला टूटा हुए था और अलमारि में रखे सामान नदारद थी। इधर रात भर अपने किराएदार का इंतजार करती रही जब सुबह भी वे लोग नही लौटे तो परसुडीह पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर परसुडीह पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन कर रही हैं। पुलिस किराएदार की तलाश में जुट गई है। संटू ने बताया की एक माह पूर्व ही इन्हें भाड़े में रखा था जिसने इस घटना को अंजाम दिया है।




