जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने की आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण और गोद भराई ।

1 min read
Advertisements
Mukesh Jewellers

 

सरायकेला: सरायकेला-खरसावाँ के जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर, द्वारा आँगनबाड़ी केन्द्र नवाडीह का निरिक्षण किया गया है। निरिक्षण के दौरान केन्द्र पर सेविका / सहायिका उपस्थिति रही है। 25 नामांकित बच्चों में से 20 बच्चों की उपस्थिति पाई है। बच्चों को पोषाहार में खिचडी दिया जा रहा है। वजन पंजी भी सांधारित पाया गया । जिला समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा बच्चों के विषय में जानकारी ली गई। मेन्यू और समय सारणी भी केन्द्र पर प्रदर्शित पाई गई। आँगनबाड़ी केन्द्र ईटाकुदर का भी निरिक्षण किया गया है।

 

निरिक्षण के दौरान केन्द्र पर VHSND का संचालन हो रहा है। केन्द्र में पोषण माह अन्तर्गत स्टॉल लगाया गया है। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर द्वारा ग्रामीणों से सही पोषण पर विस्तृत चर्चा की गई। Milets के फाइदो के बारें में भी बताया गया। सभी उपस्थित महिलाओं को खान-पान में मोटे अनाज को शामिल करने की सलाह दी गई। ANM से हीमोग्लोबिन जाँच के बारे में पूछा गया तो ANM द्वारा यह बताया गया की HWC में हीमोग्लाबिन और ANC का जाँच किया जाता है। उसे निर्देश दिया गया कि VHSND के दिन आँगनबाड़ी केन्द्र पर जाँच कराना सुनिश्चित करें। आँगनबाड़ी केन्द्र वार्ड नं0-10 का भी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सत्या ठाकुर द्वारा निरिक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के द्वारा दो गर्भवती माताओं का गोदभराई किया गया एवं उन्हें गर्भावस्था के दौरान पोषण के बारे में एवं स्वस्थ रहने के लिए क्या खान-पान करना है, इस बारे में भी जानकारी दी गई।

 

Share this post

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours