जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थानांतर्गत थीम पार्क में जुगसलाई के रहने वाले एक युवक को ब्राउन शुगर पीने के दौरान उसके ही साथियों ने चापड़ से हमला कर हत्या कर दी वही एक अन्य युवक भी हमले में घायल हो गया जिसका इलाज MGM में किया गया।
घटना के बारे में घायल अब्दुल सूफियान के अनुसार वे और उसका दोस्त सोहेल जुगसलाई करंजी मोहल्ले के रहने वाले है। सोहेल ने ही टेल्को के रहने वाले दोस्तो से मिलने के लिए सूफियान को साथ लेकर गया था। लेकिन थीम पार्क पहुंचने पर सोहेल और उसके चार पांच दोस्तों ने ड्रग्स का सेवन करने लगे इसी दौरान एक युवक ने उस पर पीछे से सिर पर चापड़ से वार कर हत्या कर दी।

वही उन लोगों ने सूफियान पर भी जानलेवा हमला किया। जिससे वह किसी तरह जान बचाकर भागा और पुलिस को सूचना दी जिसका इलाज MGM में कराया गया। सूफियान ने बताया कि उन युवकों में से एक युवक विनीत को वह पहचानता है। आशंका जताई जा रही है कि पुरानी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।






