
जमशेदपुर : चौकीय नहीं जनाब, अब दोस्त दोस्त नहीं रहा। ऐसा ही एक हृदय विदारक घटना जमशेदपुर के मांनगो क्षेत्र में घटीत हुई है। जमशेदपुर के आजाद नगर थाना अंतर्गत जवाहर नगर रोड नंबर 12 में पुराने विवाद को लेकर अपने ही साथी ने मोहम्मद शाहिद को गोली मार दी है। जिसे गंभीर हालत में उसे mgm अस्पताल में लेकर परिजन पहुंचे। जहां उसकी गंभीर स्तिथि को देखते हुए TMH मे डॉक्टर द्वारा रेफर कर दिया गया है।
घटना के बारे में थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया की मोहम्मद शाहिद इलेक्ट्रेशियन है और रोड नंबर 12 स्तिथ फातिमा मस्जिद के समीप कार्य कर रहा था। तभी अमन नामक साइट इंचार्ज ने गोली मार दी ,जो उसके सिर को भेदते हुए पार कर गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाहिद और अमन दोनो दोस्त है । किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था ।संभावना जताया जा रहा है की इसी को लेकर उसे गोली मारी गई है। फिलहाल घायल शाहिद को एमजीएम से TMH ले जाया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी मे जुट गई है।




