रोहतास ( काराकाट ) : रोहतास जिले के काराकाट थाना अंतर्गत अमर्था गांव में दो गुटों के बीच हिंसक खूनी संघर्ष में कई लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही काराकाट थाना प्रभारी भागीरथ कुमार ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सभी को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में करते हुए सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अमर्था में दो पक्षों के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर आपसी हिंसक खूनी झड़प हो गई, जिसमें दोनों पक्षों की ओर से काफी संख्या में लोग घायल हुए हैं। झड़प में लाठी-डंडे चले। जिससे कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें कुछ के सिर फटने की भी बातें बताई जा रही है । थाना प्रभारी भागीरथ कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थिति को नियंत्रित कर दोनों तरफ से कार्रवाई कर 7 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों पक्षों की ओर से प्राप्त लिखित आवेदन के आधार पर काराकाट थाना में कांड संख्या 302/25 तथा 303/25 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।




