जमशेदपुर : बीते दिन बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धातकीडीह में एक युवक द्वारा पिस्टल चमकते हुए लोगों को धमकी देने के मामले में पुलिस ने हथियार के साथ युवक को गिरफ्तार किया है।प्रेस कॉन्फ्रेंस का डीएसपी मनोज कुमार ठाकुर ने जानकारी दी की 15 मार्च को गुप्त सूचना मिली कि मोटरसाइकिल में सवार एक युवक पिस्टल लहराकर घूम रहा है और लोगों को धमकी भी दे रहा है,

जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिस्टुपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में वहां पहुंचे जहां पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया जिसका पीछा करने के क्रम में CH एरिया हनुमान मंदिर के समीप डिवाइडर से टकराकर गिर पड़ा इसके बाद पुलिस में उसे हिरासत में लेकर तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद की, उसने अपना नाम मनोज यादव सोनारी ग्वाला बस्ती का रहने वाला बताया,वहीं पुलिस उसके पूर्व अपराधिक इतिहास के बारे में भी छानबीन कर रही है। बहरहाल उससे आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




