रोहतास सासाराम: रोहतास जिले के चुटिया थाना क्षेत्र की है जहां बाप बेटे द्वारा तय किये गए रिश्ते को मां- बेटी द्वारा ठुकराए जाने पर पिता पुत्र ने मिलकर मां और बेटी की हत्या कर दी है। दरअसल यह मामला बीते शनिवार की है जहाँ अहले सुबह चुटिया थाना क्षेत्र के पियरा कला पहाड़ी गांव बधार में बिजली पॉवर ग्रीड के पास दो महिलाओं की लाश मिली तो इलाके में सनसनी फैल गयी ।

दोनों शवों की पहचान उक्त गावं के रामनाथ राम की 47 वर्षीय पत्नी पार्वती देवी व 23 वर्षीय पुत्री प्रतिमा कुमारी के रूप में की गई घटना की सूचना पाते ही डेहरी अनुमंडल पुलिस 2 दलबल के साथ पहुँची तो पिता पुत्र द्वारा बिजली के करंट लगने से मौत की बात बताई गई हालांकि दोनों शवों को प्रथम दृष्टया पुलिस द्वारा देखे जाने पर गले पर दबाने जैसा निशान प्रतीत हुआ तो डबल मर्डर की मिस्ट्री सुलझाने के लिए पुलिस ने रामनाथ राम का छोटा पुत्र छोटु कुमार को पुलिस अपने साथ ले गयी और दोनों शवों को पोस्टमास्टरम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में भेज दिया पुलिस द्वारा किशोर छोटु कुमार से पूछे जाने पर बताया कि बहन की शादी झारखंड के एक गावं में पिता द्वारा तय की गई थी जिसमें हमारी बहन किसी और से शादी करने की बात कहती थी जिसका साथ हमारी मां देती थी जो मेरे और मेरे पिता को यह रिश्ता राश नहीं आया तो सोते वक्त दोनों की गला दबा कर हत्या कर पावर ग्रीड के पास रख दिया गया ताकि हत्या का शक न हो । जिसकी जानकारी रोहतास एसपी रौशन कुमार ने दी और हत्या की मामले का खुलासा किया




