Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर : धरती आबा बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर आज जमशेदपुर के बिरसानगर संडे मार्केट में बिरसा सेवा दल पंचायत समिति के द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक और समाजसेवियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पूर्वी विधानसभा के विधायक सरयू राय ने भी बिरसामुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके कार्यों को याद किए।
वही बिरसा मुंडा सेवा दल समिति के पदाधिकारी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से यहां कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। बिरसा मुंडा की जयंती, उनके शहादत और राष्ट्रीय त्योहार के दिन यहां पर समिति द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैंजो उनके लिए गर्व की बात है।
Advertisement




