Advertisements
जमशेदपुर : हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैफ 106 बटालियन के द्वारा सुंदरनगर से तिरंगे के साथ बाईक रैली निकाली गई यह रैली टाटानगर स्टेशन तक गई इस दौरान लोगो के बीच तिरंगे झंडे का वितरण किया गया वही लोगो को देश के प्रति देश प्रेम और राष्ट्र भक्ति के प्रति जागरूक किया गया । रैली के दौरान भारत माता की जय का उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा इस मौके पर कमांडेंट ने कहा की प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस से पूर्व तिरंगा यात्रा निकाली गई और लोगो से देश के प्रति प्रेम और सुरक्षा को लेकर जवानों का साथ देने के लिए जागरूक किया गया
Advertisement

इसके अलावे कई कार्यक्रम भी स्कूली बच्चों और स्थानीय वासियों के बीच आयोजित की जाएगी ताकि उनमें देश के प्रति जोश कायम रहे।
Advertisement




