Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के नए उपायुक्त के पद ग्रहण करने के बाद पहली बार अनन्य मित्तल ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अपने सभागार में बैठक की । इस बैठक में सभी पदाधिकारी CO, BDOशामिल रहै। बैठक में मुख्य सचिव झारखंड सरकार द्वारा दिए गए निर्देश को दोहराया गया। जिसमें बिरसा सिंचाई,अबुआ आवास योजना, पेंशन, फसल राहत योजना, कृषि माफी योजना के अलावा पशुधन योजना में कितने लक्ष्य प्राप्ति की है और कितना शेष रह गया है। उस पर उपायुक्त ने जल्द से जल्द अकाउंट खुलवा कर डीबीटी राशि प्रदान करने का दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सरकार की सभी योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने का भी सभी उपस्थित पदाधिकारी को निर्देश दिए।
Advertisement




