Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा सूर्य मंदिर प्रांगण में अवस्थित श्री राम मंदिर की चौथवा वर्षगांठ के अवसर पर पंडित गौरांगी गौरी श्री राम कथा का प्रवचन देगी। यह कार्यक्रम 23 फरवरी से 29 फरवरी तक आयोजित होगी। यह जानकारी
सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता आयोजित कर दी। बताया गया कि 20,21 एवं 22 फरवरी को मंदिर परिसर प्रतिमा पुनःस्थापन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । जिसमे
दुर्गा माता, शिव परिवार और राधा कृष्ण की प्रतिमा स्थापित की जाएगी जिसके बाद 23 से 29 फरवरी तक मंदिर के वर्षगांठ पर अयोध्या की देवी पंडित गौरांगी गौरी पुरुषोत्तम भगवान राम के जीवनी पर श्री राम कथा का प्रवचन देगी वही 1 मार्च को भव्य भंडारा का का वितरण होगा ।
Advertisement




