जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र में डकैती की घटना को अंजाम देने से पूर्व 5 अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता पाई है। मामले को लेकर डी एस पी तौकीर अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 अक्टूबर की रात्रि परसुडीह पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि छोटा गोविंदपुर बाजार में डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए अपराधी जुटे हुए है जिसके बाद परसुडीह थाना प्रभारी ने वरीय अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर छापामारी की जहां से 5 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया वहीं 3 अपराधी चकमा देकर भागने में सफल रहे।

गिरफ्तार अपराधियों में सूजन गोप और दिनेश पात्रों विभिन्न अपराधिक मामलों में पूर्व में जेल जा चुके है। वही अन्य की अपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार सभी अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया वही फरार अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।






