
जमशेदपुर : झारखंड सरकार के स्कूली बच्चों के बीच साइकिल वितरण योजना के तहत शुक्रवार को जमशेदपुर के प्रखंड कार्यालय में साइकिल वितरण का आयोजन किया गया। वहीं पशुधन योजना के तहत लाभुकों के बीच बकरा और बकरी भी वितरित की गई।इस मौके पर विधायक, जिला परिषद सदस्य जिला पार्षद और उपायुक्त मौजूद थे। इस मौके पर उपायुक्त अन्नय मित्तल ने वितरण समारोह के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सदर प्रखंड क्षेत्र के बच्चों के बीच साइकिल वितरित की गई।सरकार की योजना के तहत 13000 बच्चों के बीच साइकिल वितरण करना है। जिसमें से 7000 साइकिल फिटिंग हो चुकी है। जब की 3 हजार साइकिल वितरित की जा चुकी है।
इस क्रम में 16 स्कूलों के 600 बच्चो के बीच साइकिल वितरित की गई।और आने वाले समय पर अन्य लाभुवको को भी योजना के तहत साइकिल का वितरण किया जाएगा। वही पशु धन योजना के तहत 15 लाभुवको को 75 बकरा बकरी बांटी गई साथ ही 55 पंचायतों के लिए फुटबॉल किट का भी वितरण किया गया।




