
रांची : राज्य के मुख्य सचिव के स्थानांतरण के बाद, राज्य में बड़े पैमाने पर आईएएस आईपीएस के स्थानांतरण होने के प्रशासनिक एवं राजनीतिक गलियारों में चर्चे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानांतरण की सूची भी लगभग तैयार होने की बातें कही जा रही हैl झारखंड के मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित सुखदेव सिंह का सरकार ने स्थानांतरण करते हुए आईएएस एल ख्यांगते को झारखंड के मुख्य सचिव के पद पर पद स्थापित किया है। वही सुखदेव सिंह को अगले आदेश तक महानिदेशक श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आईएएस आईपीएस के तबादलों की सूची तैयार होने की चर्चाएं की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्मिक विभाग इससे संबंधित सूची लगभग तैयार कर लिया है और कर रहा है। सूत्रों की मानें तो तबादले दो चरणों में किय जा सकते हैं और इससे संबंधी आदेश पर शीघ्र ही निर्णय लिए जा सकता हैं। राज्य के मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह के हुए तबादला इसकी श्री गणेश माने जा रहे हैं।




