
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सुंदर नगर थाना अंतर्गत केड़ो गांव में उस समय एक परिवार पर मुसीबत आ पड़ा जब घर का 15 वर्षीय पुत्र आम के पेड़ से नीचे गिरने के बाद बांस शरीर से आर पार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार विक्रम हेंब्रम अपने अन्य साथियों के साथ घर के निकट आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ने का प्रयास कर रहा था।तभी अचानक विक्रम अनियंत्रित होकर पेड़ से नीचे गिर गया। इसी बीच नीच गड़े बांस के एक बड़े टुकडे के ऊपर जा गिरा।जिससे बांस उसके कंधे को चीरते हुए आर पार हो गया, घटना की जानकारी मिलते ही गंभीर रूप से घायल विक्रम को परिजनो ने आनन फानन में सदर अस्पताल ले गया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्तिथि को देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया। हालांकि परिजनों ने रिम्स न ले जाकर टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया है।जहां विक्रम का इलाज चल रहा है।




