Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र का रहने वाला वरुण बागची नामक बी कॉम का छात्र की नदी में डूबने से मौत हो गई है। घटना के बारे में मृतक के साथियों ने बताया की वरुण कोऑपरेटिव कॉलेज में बी कॉम ऑनर्स का छात्र है रविवार को सोनारी के रहने वाले सभी 7 दोस्त डोबो घूमने गए थे। जहां सभी नहाने लगे इसी बीच वरुण गहरे पानी में चला गया उसे डूबते देख दोस्तो ने बचाने का प्रयास किया सफलता नही मिलने पर समीप ही मौजूद गोताखोरों की सहयोग से उसे बाहर निकाला और आनन फानन में उसे एमजीएम फिर TMH लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंच कर शव को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Advertisement




