जमशेदपुर : गुरुवार को जमशेदपुर के जुबली पार्क के समीप अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब 2 कैदी को एसएसपी कार्यालय ले जाने के दौरान हथकड़ी खोलकर फरार हो गए। दोनों के बीजेपी कार्यालय के समीप गली की ओर भागना और पीछे पीछे पुलिस का दौड़ते देख वहां मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। कैदी फरार की जब जानकारी हुई तो कुछ पत्रकार भी पुलिस के साथ उन्हें खोजने लगे।

एक घंटे के अथक प्रयास के बाद खंडहर घर से एक कैदी को दबोचा गया जबकि दूसरा फरार होने में कामयाब रहा इधर एक कैदी के पकड़ाने से पुलिस कर्मी राहत जरूर महसूस की लेकिन दूसरे फरार कैदी को पकड़ने के मशक्कत करनी पड़ेगी वहीं विभागीय कार्रवाई की भी आशंका बन गई है। बताया जाता है कि दोनों कैदियों को बिस्टुपुर थाना पुलिस ने कंपनी में चोरी करने के दौरान गिरफ्तार किया गया था और उसे एसएसपी कार्यालय ले जाया जा रहा था तभी दोनों हथकड़ी खोलकर भाग गए जिसमें से कपाली के रहने वाले एक कैदी को दबोचा गया।



