Advertisements
सरायकेला : चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा रांची (एनएच-33) स्थित चिलगू के पास दो कारों के बीच टक्कर हो गई।घटना सोमवार की सुबह करीब आठ बजे की है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारें सड़क के दोनों छोर में जा गिरे। हादसे में किसी की घायल होने की सूचना नहीं है।
Advertisement

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों कारें रांची की ओर से जमशेदपुर की ओर जा रही थी। चिलगू के पास स्पीड ब्रेकर को देखकर कार ने अचानक ब्रेक लगाया। इस दौरान पीछे से आ रही दूसरी कार ने आगे वाली कार को जोरदार टक्कर मार दिया।हादसे में दोनों कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना जांच कर रही है।






