सरायकेला(संजीव मेहता) : श्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वाधान में बाल संस्कार केंद्र द्वारा सेंट्रल पब्लिक स्कूल आदित्यपुर में 6 दिसंबर 2024 को तुलसी पूजन दिवस आयोजित किया गया। पूज्य संत आशाराम बापू द्वारा 2014 में शुरू किये गये 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस ने व्यापक रूप ले लिया है। पाश्चात्य सभ्यता के दुष्प्रभाव से लोग तुलसी की महिमा भूलते जा रहे थे। संत आशाराम बापू की इस पहल से लोगों में जागृति आयी है, और लोग पुनः अपने घरों में तुलसी-पौधा लगा के तथा पूजन कर लौकिक अलौकिक व आध्यात्मिक लाभ लेने लगे हैं। तुलसी धार्मिक, आध्यात्मिक और वैज्ञानिक दृष्टि से मानव जीवन के लिए सब प्रकार से कल्याणकारी है।

इसलिए प्रायः प्रत्येक सुसंस्कृत परिवार के घर में तुलसी-पौधा अवश्य पाया जाता है। तुलसी में विद्युतशक्ति अधिक होती है। इससे तुलसी के पौधे के चारों ओर की 200-200 मीटर तक की हवा स्वच्छ और शुद्ध रहती है। ग्रहण के समय खाद्य पदार्थों में तुलसी की पत्तियाँ रखने की परम्परा है। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी विद्यार्थी, शिक्षक, कर्मचारीगण एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।




