भाजपा ST मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति का दो दिवसीय कार्यशाला ,केन्द्रीय आदिवासी कल्याण व कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने दीप प्रज्जवल कर किया शुभारंभ।

1 min read
Advertisements
Mukesh Jewellers

 

चाईबासा हरि शर्मा  :  चाईबासा के पिल्लई हाल में आज भाजपा ST मोर्चा व प्रदेश कार्य समिति की 2 दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि आदिवासी कल्याण एवं कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम में राष्ट्रीय मोर्चा के अध्यक्ष राज्यसभा सांसद समीर उरांव सहित प्रदेश ST मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर उरांव, सहित कोल्हान प्रमंडल के पश्चिमी सिंहभूम एवं पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां के पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता ,पूर्व विधायक विधानसभा लोकसभा के प्रत्याशी मौजूद रहे। मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा सर्वप्रथम भाजपा के ध्वज का झंडोतोलन कर कार्यक्रम का विधिवत्त शुभारंभ किया। दो दिवसीय इस प्रदेश कार्य समिति की बैठक में अनुसूचित जनजाति के सर्वांगीण विकास एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। कल समापन सत्र में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मंराडी शामिल होंगे। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर हेमंत सरकार के 4 साल के कार्यकाल पर जमकर हमला किया।भाजपा के कार्यकाल योजनाओं व उपलब्धियां गिनाई।

Advertisements
Share this post

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours