बोकारो : बोकारो सिविल कोर्ट को मेल के माध्यम से 14 साइनाइड बम लगाकर उड़ने की धमकी दिए जाने के बाद बोकारो पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में दिख रही है। कल मिली धमकी और अफवाह के बाद बोकारो सिविल कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कल मिली धमकी के बाद दो फायर ब्रिगेड की गाड़ी को न्यायालय के पास तैनात किया गया है।

जिसमें चार फायर कर्मी शामिल है। व्यवहार न्यायालय के प्रवेश और निकास द्वार पर गहन जांच अभियान भी चलाया जा रहा है। कल कोर्ट के रजिस्टार को मेल के माध्यम से धमकी मिली थी धमकी मिलने के बाद व्यवहार न्यायालय के परिसर सभी कोर्ट रूम और आसपास के सभी जगह की मेटल डिटेक्टर और खोजी कुत्ते के सहारे से जांच की गई। जहां कुछ भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला था ।लेकिन धमकी के बाद किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की तैनाती की गई।




