Saraikela (संजीव मेहता) : नगर निगम आदित्यपुर के चुनाव में सबसे हॉट सीट वार्ड 17, वार्ड 29 और वार्ड 30 को माना जा रहा है. सबसे दिलचस्प मुकाबला वार्ड 17 में देखा जा रहा है. यहां अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह के आने से वार्ड 17 में पार्षद प्रत्याशियों में मुकाबला बढ़ कर दिलचस्प हो गया है. यहां से वे दोबारा डिप्टी मेयर का पद हासिल करने के लिए भाग्य आजमा रहे हैं. उन्हें वार्ड वासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है.

कार्यालय खुलने के बाद उनकी पत्नी सोनिया सिंह ने जनसंपर्क की कमान खुद संभाल ली है, जिनके साथ वार्ड की दर्जनों महिलाएं डोर टू डोर घूम कर वोट मांग रही है. वार्ड वासियों को सबसे जटिल पानी की समस्या से तत्काल राहत दिलाने का भरोसा भी वो दे रही है. इसके साथ ही नदी किनारे के बस्तियों को बाढ़ से बचाने ल लिए प्राथमिकता के तहत सलूइस गेट बनवाने का भरोसा भी वार्डवासियों को दे रही हैं. अन्य छोटी मोटी समस्याओं के लिए वो वार्ड में स्थायी कार्यालय खोलने और प्रतिदिन उनकी समस्याओं का निदान करने का भरोसा दे रही हैं.




