जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिला के गम्हरिया स्थित अर्का जैन विश्वविद्यालय के नर्सिंग स्कूल की ओर से शनिवार को “रू-ब-रू” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका विषय “नए विद्यार्थियों का मैत्रीपूर्ण वातावरण में स्वागत कर, उन्हें घर जैसा महसूस कराना और उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित कर उनका आत्मविश्वास बढ़ाना” था। विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट ब्लॉक स्थित जेएच सभागार में इस कार्यक्रम आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद नर्सिंग स्कूल की प्रिंसिपल प्रो. जिनु एनी जोसेफ ने स्वागत भाषण किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों समेत अर्का जैन विश्वविद्यालय प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. एसएस रज़ी, स्वास्थ्य एवं संबद्ध विज्ञान स्कूल के डीन डॉ. ज्योतिर्मय साहू एवं नर्सिंग स्कूल की उप-प्रिंसिपल प्रो. शिल्पा जे अन्य उपस्थित थे।

सबों ने कॉलेज के उज्ज्वल भविष्य और नए विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अवसरों के बारे में प्रेरणादायक बातें साझा कीं।विद्यार्थियों ने एक आकर्षक स्वागत गीत, ऊर्जावान नृत्य प्रस्तुतियों और नए विद्यार्थियों के लिए मनोरंजक खेलों के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। कार्यक्रम का समापन पर बीएससी नर्सिंग द्वितीय सेमेस्टर के छात्र अंश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इसके बाद दोपहर का भोजन और डीजे डांस का शानदार आयोजन हुआ। प्रिंसिपल प्रो. जिनु एनी जोसेफ और वाइस-प्रिंसिपल प्रो. शिल्पा जे. स्कूल ऑफ नर्सिंग के मार्गदर्शन और सहयोग से यह आयोजन किया गया।




